Tuesday, October 6, 2009
एयर इंडिया पर रिलायंस का पक्ष लेने का आरोप
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की न्यू इंडिया एश्योरेंस ने संकटग्रस्त विमानन कंपनी एनएसीआईएल पर एयर इंडिया के विमानों के 45000 करोड़ रुपये के बीमा कवर के लिए निविदा के नियमों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बीमा कंपनी का आरोप है कि एनएसीआईएल ने अनिल अंबानी समूह की एक कंपनी की अगुवाई वाले कंसोर्टियम के पक्ष में निविदा के नियमों के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि एनएसीआईएल ने न्यू इंडिया एश्योरेंस से मिले पत्र में लगाए गए आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार किया है रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उसने निविदा के तहत मांगी गई सभी सूचनाएं एवं दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। नेशनल एविएशन कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड एनएसीआईएलको लिखे एक पत्र में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ने कहा है एनएसीआईएल द्वारा निविदा के लिए तय नियमों का पालन नहीं किया गया है और दो बोलीकर्ताओं को पीछे रखने के लिए नियमों में ढील दी गई है। उल्लेखनीय है कि एनएसीआईएल एयर इंडिया की मूल कंपनी है। एयर इंडिया के विमानों के बेड़े का बीमा करने का आर्डर हासिल करने की दौड़ में चार सरकारी कंपनियों के कंसोर्टियम के अलावा आईसीआईसीआई लोंबार्ड और रिलायंस जनरल की अगुवाई में एक कंसोर्टियम शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment