खेल देखो बड़े घरानों के। अनिल अंबानी अब ओछे हथकंडों पर भी उतर आए हैं। ताजा घटना में
तेल नियामक वीके सिब्बल ने आज सरकार से सुरक्षा माँगी। उन्होंने अनिल अंबानी ग्रुप (एडीएजी) से खुद की जान को खतरा बताया है, जबकि ग्रुप ने इस आरोप का खंडन किया है।सिब्बल पर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का पक्ष लेने का आरोप है। उन्होंने गृह तथा पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखा है कि मेरी जान को खतरा है।
सिब्बल ने मंत्रालयों को भेजे पत्र की पुष्टि की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि एडीएजी बेतहाशा संसाधनों वाली बड़ी कंपनी है। इस ग्रुप की हाल की गतिविधियों से स्पष्ट है कि वह मेरी पेशेवर तथा व्यक्तिगत जिंदगी को तबाह करने पर तुला है। ऐसे में मुझे हैरानी नहीं होगी अगर एडीएजी अपने लक्ष्य को पाने के लिए हिंसक रास्ता अपना ले। मुझे और परिवार के सदस्यों के लिए खतरा लग रहा
Tuesday, October 6, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment